Breaking

Tuesday, December 15, 2020

टेल्को की पीडीएस दुकान से पिकअप पर लादा जा रहा 54 क्विंटल चावल जब्त; दुकानदार फरार, एक गिरफ्तार

जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के खाद्यान्न की कालाबाजारी मामले में जेल में बंद संजय मोहनानी कारा से ही धंधा चला रहा है। इसका खुलासा टेल्को मनीफीट धोबी लाइन के राजू कुमार साव की दुकान से कालाबाजारी के लिए वाहन में लोड किए जा रहे करीब 54 क्विंटल चावल की बरामदगी के बाद हुआ है। पीडीएस दुकानदार राजू कुमार साव चावल को कालाबाजारी के लिए जिस पिकअप वैन (जेएच 05 एबी-2721) से भेज रहा था वह संजय मोहनानी के संबंधी मनोज मोहनानी के नाम पर रजिस्टर्ड है। साकची निवासी मनोज संजय मोहनानी के बुआ का बेटा है। शहर में पहली बार पीडीएस के आनाज की कालाबाजारी के मामले में एक महिला की संलिप्तता भी सामने आ रही है। इस मामले में राजू कुमार साव, लोडर संतोष साव, पिकअप वैन के मालिक मनोज कुमार मोहनानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पिकअप वैन संजय के भाई मनोज मोहनानी का

मंगलवार को राजू कालाबाजारी के लिए पिकअप पर चावल लोड कर रहा था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने टेल्को पुलिस काे दी। पुलिस ने छापेमारी की। राजू साव और पिकअप वैन का चालक भाग गया, जबकि लोडर संतोष साव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुुुलिस ने इसकी सूचना डीसी सूरज कुमार को दी। डीसी ने कार्यपालक दंडाधिकारी सबिता टोप्पो व एमओ संतोष कुमार को जांच के लिए भेजा। दंडाधिकारी व एमओ की मौजूदगी में पुलिस ने दुकान का ताला खाेला। दुकान से 35 क्विंटल चावल, मैन्युअल संचालित होने वाली बोरा सिलाई मशीन, 22 जुट के बोरा में रखा 11 क्विंटल चावल, पिकअप वैन लोड आठ क्विंटल चावल बरामद हुआ। मालूम हो कि पिछले दिनों जिला प्रशासन ने साकची व गोलमुरी में संजय मोहनानी व उसके भाई दीपक मोहनानी के गोदाम व दुकान में छापेमारी कर करीब एक करोड़ का खाद्यान्न जब्त किया था। इस मामले में दोनों भाई जेल में हैं।

3 अन्य दुकानों की भी हुई जांच, कहीं ज्यादा तो कहीं कम अनाज मिला

मनीफीट में पीडीएस की तीन अन्य दुकानें हैं। डीसी सूरज कुमार को किसी ने फोन पर जानकारी दी कि ये तीनों दुकानदार भी कालाबाजारी करते हैं। डीसी ने एसडीओ नीतीश कुमार सिंह को जांच का आदेश दिया। कार्यपालक दंडाधिकारी ने जांच की तो अनियमितता सामने आई। पीडीएस दुकानदार रंजीत रजक की दुकान में 31 क्विंटल व सत्यनारायण की दुकान में 20 क्विंटल कम चावल पाया गया है। इसके अलावा विनोद रजक की दुकान में 40 क्विंटल चावल ज्यादा पाया गया है। डीसी ने इन दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित करने का आदेश दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
54 quintals of rice being loaded at pickup from Telco's PDS shop seized; Shopkeeper absconding, one arrested


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3r0OypC

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages