औरंगाबाद से तस्करी कर प. बंगाल भेजे जा रहे 52 गोवंशीय पशुधन को पिठोरिया पुलिस ने पकड़ा है। इनको कंटेनर वाले ट्रक में ठूंसकर ठाकुरगांव-पिठोरिया होकर ले जाया जा रहा था। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के निर्देश पर डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार की सुबह पांच बजे मारवा मोड़ के पास तेजी से आ रहे ट्रक कंटेनर यूपी80बीपी-9300 को रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर गाड़ी नहीं रोकी तब पीछाकर पकड़ा।
पुलिस को धोखा देने के लिए गाड़ी ने डाक पार्सल लिखा गया था। पकड़े गए आरोपियों में चालक सद्दाम हुसैन चतरा, हसन नट, चांद नट और सोनू नट तीनों बारुन बाजार औरंगाबाद के निवासी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/380G4G8






No comments:
Post a Comment