जिले के कस्तूरबा आवासीय गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय (जेबीएवी) में 844 बालिकाओं का नामांकन होगा। इसको लेकर मंगलवार को समाहरणालय में डीसी छवि रंजन की अध्यक्षता में केजीबीवी-जेबीएवी को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में दोनों विद्यालयों के कक्षा छः में नामांकन के लिए प्रखंडवार प्रस्तावित सूची पर विचार-विमर्श किया गया। सूची का अवलोकन करते हुए समिति ने विभिन्न प्रखंडों से वर्गवार आए 844 बालिकाओं की सूची का अनुमोदन किया। मौके पर सांसद-विधायक प्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, केजीबीवी के वार्डन उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gSWTHq






No comments:
Post a Comment