Breaking

Friday, December 11, 2020

छाेटा गोविंदपुर में झारखंड युवा मोर्चा के नेताओं ने लिया विग स्कूल का जायजा, सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराए प्रशासन

छोटा गोविंदपुर में शुक्रवार काे विग इंग्लिश स्कूल के आसपास सरकारी जमीन का झारखंड युवा मोर्चा के नेताओं ने जायजा लिया। इस दाैरान झारखंड युवा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि प्रशासन स्कूल प्रबंधन की ओर से कब्जा किए गए सरकारी जमीन को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराए। जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन को चिह्नित करते हुए उक्त जमीन पर सरकारी जमीन होने का बोर्ड लगा दिया है। इसके बाद से राजनीति गरमा गई है। झायुमो के नेताओं ने थाना प्रभारी से भी मिले और कार्रवाई करने को कहा।

झायुमो के जिलाध्यक्ष बबन राय ने कहा कि विग स्कूल प्रबंधक ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है, उसे अविलंब जिला प्रशासन मुक्त करे। साथ ही झामुमो के दो कार्यकर्ताओं पर फर्जी मामला दर्ज करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि हमलोग सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग प्रशासन से कर रहे हैं, जिससे मेरी जान को खतरा है। मुन्ना ने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। मौके पर बबन राय, झामुमो नेता मुन्ना सिंह, जिला सचिव मिर्जा हांसदा, विक्टर सोरेन, नवीन सिंह, मिथलेश कुमार, सरोज यादव, प्रकाश दुबे, सुनील सिंह, धीरज ओझा, छोटू आकाश सिंह, वीर बहादुर,सोनू कुमार थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Chheta Govindpur, leaders of Jharkhand Yuva Morcha took stock of the wig school, administration free government land


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a47BZW

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages