Breaking

Thursday, December 17, 2020

कोंडागांव ने प्लस वन को हराकर खिताब जीता

जिले के खेल परिसर ग्राउंड में 1 दिसंबर से टाइगर ब्वाय द चेंदरू मंडावी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई थी, जिसका फाइनल मुकाबला 16 दिसंबर को कोंडागांव और प्लस वन के मध्य 10-10 ओवर का खेला गया। इसमें कोंडागांव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रन बनाए। प्लस वन की टीम 72 रन बना पाई और कोंडागांव ने 26 रन से मैच जीत लिया।
विजेता टीम को 51 हजार नगद व शील्ड और उप विजेता टीम को 31 हजार नगद व शील्ड दिया गया। वहीं फाइनल में 40 रन की पारी खेलने वाले रितेश को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। पूरे सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले शुभम भट्टाचार्य को मैन ऑफ द सीरिज दिया गया और बेस्ट बालर कुम्हारपारा के भोलू बने। आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया टाइगर ब्वाय स्व. चेंदरू मंडावी की यादों को संजोए रखने के उद्देश्य से 2017 से उनकी स्मृति में रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया गया था, जिसका चौथा संस्करण 1 दिसंबर से शुरू हुआ।

स्पर्धा में 48 टीमों ने लिया था हिस्सा
इसमें 48 टीमों ने भाग लिया, जिसमें जगदलपुर, भानुप्रतापुर, कोंडागांव, ओरछा, छोटेडोंगर, बेनूर, अंतागढ़ की टीम भी शामिल हुई थीं। इस आयोजन में प्लस वन के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। खिलाड़ियों ने मैच की शुरुआत से लेकर समापन तक अपना संपूर्ण समय देकर आयोजन को सफल बनाया। समापन के अवसर पर बृजमोहन देवांगन, राजेश दीवान, दीपक साव आरआई, कमलजीत सिंह आहूजा आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kondagaon won the title by defeating Plus One


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gVUBqX

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages