Breaking

Tuesday, December 29, 2020

सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा ने आरोप पत्र जारी कर बोला हमला

राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा ने सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप पत्र जारी किया है। मंगलवार को शहर के रॉयल पदमावती होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में भवनाथपुर विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा कि एक वर्ष के दौरान महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले में राज्य एक नंबर पर है। इस सरकार में राज्य की बहु-बेटियां असुरक्षित है। एक वर्ष में राज्य में 15 सौ से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं घटी है। इसी तरह उग्रवादी की घटनाएं में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है। राजधानी रांची स्थित राजभवन के दीवार पर नक्सलियों की ओर से पोस्टरबाजी की गई है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य में नक्सलियों की क्या स्थिति है। विधायक ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार उग्रवादियों को संरक्षण दे रही है। जिसके कारण ब्यापारी, संवेदक और आम लोग भय के माहौल में है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से किए गए, एक भी वायदे को पूरा नही की है।

पारा शिक्षक, सेविका, सहायिका, सहिया सहित अन्य मानदेय कर्मियों का स्थाईकरण की दिशा में कोई काम नही हुआ। उन्होंने कहा कि सीएम ने प्रत्येक वर्ष पांच लाख नौकरी नही देने पर राजनीति से सन्यास लेने की बात कही थी। अब उन्हें राजनीति से सन्यास लेकर अपना वायदे को पूरा करना चाहिए। विधायक ने कहा कि इस सरकार में सभी तरह के विकास कार्य बंद है। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के बंद होने से राज्य के 40 लाख किसान प्रभावित हुए है। इसी तरह महिलाओं का एक रुपए में 50 लाख रुपए तक का रजिस्ट्री को भी बंद कर दिया गया। वहीं मोटर साइकिल जांच के नाम पर गरीबों से बड़े पैमाने पर राशि उगाही की जा रही है। प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता सह जिला प्रभारी अमित कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सह रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य रघुराज पांडेय, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री भोला चंद्रवंशी, गिरेन्द्र पांडेय, एससी मोर्चा के सदस्य जवाहर पासवान, जिला महामंत्री संतोष दुबे, विकास स्वदेशी, मीडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र द्विवेदी, राजीव रंजन तिवारी, वीणा पाठक, मीना गुप्ता, बबलू पटवा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी, महामंत्री रितेश चौबे, मनोज आिद उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After the completion of one year of government, BJP issued a charge sheet and attacked


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nYIHPR

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages