Breaking

Friday, December 11, 2020

सिख बुजुर्ग को पीटने, पगड़ी खोलने पर बवाल, दुकान में की तोड़फोड़, डॉक्टर की क्लिनिक में आने का समय पूछने पर बुजुर्ग से मिठाई दुकानदार का विवाद

जुगसलाई दुखू मार्केट के पास शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे डॉ. विजय कुमार की क्लीनिक में आने का समय पूछने पर नारायण मिष्ठान भंडार के मालिक व बेटों ने गौरी शंकर रोड निवासी पपिंदर सिंह (63) की पिटाई कर दी। मिठाई दुकान के मालिक अमरचंद्र गुप्ता और उनके बेटे नटवर व सदर गुप्ता ने पिटाई करने के बाद पगड़ी खोल दी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पपिंदर सिंह के बयान पर दुकान मालिक और उसके बेटाें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया गया कि पपिंदर सिंह ने मिठाई दुकानदार से डॉ. विजय कुमार की क्लीनिक में आने का समय पूछा। इसके बाद दुकानदार और उसके बेटों ने पपिंदर सिंह की पिटाई कर पगड़ी उतार दी।

घायल बुजुर्ग

इसके बाद घायल बुजुर्ग मिठाई दुकान के पास बीच सड़क पर लेटकर विरोध करने लगे। उन्हें ऐसा करते देख सिख समुदाय के लोग जुट गए और हंगामा करने लगे। इसी बीच कुछ लोग मिठाई दुकान में घुस तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद समाज के लोगों ने तोड़फोड़ करने वाले बाहरी युवकों को रोका। साथ ही बुजुर्ग के साथ मारपीट व धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस क्यूआरटी व वज्र वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंची। मिठाई दुकान के पास सुरक्षा के लिए जवानों को खड़ा कर दिया। बाद में डीएसपी (विधि-व्यवस्था) आलोक रंजन ने समाज के प्रबुद्ध लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। सभी को समझाकर जुगसलाई थाना ले गए। थाना में घायल के बयान पर नारायण मिष्ठान भंडार के संचालक अमर चंद्र गुप्ता, सदर गुप्ता और नटवर गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

तीन घंटे तक चला हंगामा, डीएसपी ने पहुंचकर समाज के लोगों को समझाया

डॉक्टर की क्लीनिक में आने का समय पूछने पर बुजुर्ग के साथ मिठाई दुकानदार ने मारपीट की और उनकी पगड़ी भी खोल दी। इसके बाद समाज के लोगों को जानकारी हुई। आरोपियाें की गिरफ्तारी की मांग पर विरोध किया। डीएसपी के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

-शैलेंद्र सिंह, चेयरमैन, सीजीपीसी

मिठाई दुकानदार द्वारा सिख व्यक्ति के साथ मारपीट कर पगड़ी खोलने की खबर मिलने पर हंगामा हुअा। सिख व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। दो अारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे पक्ष से शिकायत नहीं की है। -नित्यानंद महतो, थाना प्रभारी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The Sikh elder beaten, the ruckus over opening the turban, the shop being vandalized, the sweet shopkeeper's dispute with the elderly asking for time to come to the doctor's clinic


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39XKXTc

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages