Breaking

Thursday, December 31, 2020

भूपेंद्र सिंह, निशांत, सूर्य प्रभात और सत्यदेव मुंडा बने उपाध्यक्ष

प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष किसलय तिवारी ने गुरुवार को अपनी कमेटी घोषित की। भूपेंद्र सिंह, निशांत कुमार, सूर्य प्रभात और सत्यदेव मुंडा उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। रूपेश सिन्हा और मनीष दुबे को महामंत्री का दायित्व मिला है, जबकि सूर्य प्रभात रांची महानगर के भाजयुमो अध्यक्ष रहे थे। जेवीएम से भाजपा में शामिल हुए भूपेंद्र सिंह पूर्व में झाविमाे युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। कमेटी में प्रदेश कार्यसमिति के अलावा जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और प्रमंडलीय प्रभारियों के नाम की भी घोषणा की गई है।

कमेटी इस प्रकार है...प्रदेश अध्यक्ष-किसलय तिवारी, उपाध्यक्ष-भूपेंद्र सिंह, निशांत कुमार, सूर्य प्रभात और सत्यदेव मुंडा, महामंत्री-रूपेश सिन्हा, मनीष दुबे, मंत्री-अजातशत्रु, पूजा सिंह, पवन पासवान व अमित साहू, कोषाध्यक्ष-अनुराग जायसवाल, सह कोषाध्यक्ष-अश्विनी कुमार, प्रवक्ता-रितेश सिंह, प्रभाकर मिंटू चौबे, अमिताभ सेनापति, ज्योति पांडेय व प्रियंका रंजन, कार्यालय मंत्री-संजय महतो, सह कार्यालय मंत्री-अरविंद तिवारी, मीडिया प्रभारी- राहुल सिंह, कृष्णा शर्मा, सुनील सिंह, आशिष सोनी, सोशल मीडिया-स्वप्निल सिंह, अमिताभ धीरज, अमन जायसवाल, राजीव भगत, अमन यादव व बबलू सोनी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b4g8wN

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages