
उगते हुए सूरज की यह मनमोहक तस्वीर खमगड़ा जलाशय से ली गई है। नया साल 2021 जशपुर जिले के जलाशयों के लिए महत्वपूर्ण है। जल संसाधन विभाग के ईई डीआर दर्रो के मुताबिक इस वर्ष जिले के पांच बड़ी जलाशय परियोजना सहित ओडिशा सीमा पर एक एनीकट का काम पूरा हो जाएगा और इससे किसानों की खेतों को पानी मिलेगा। सभी परियोजनाओं को मिलाकर करीब 20 हजार एकड़ से अधिक भू-भाग तक पानी पहुंचेगा।
यह जलाशय होंगे पूर्ण
- खमगड़ा
- घरजियाबथान
- गेवरानाला
- खरकट्टा
समडमा एनीकट- इसे लवाकेरा के पास ओडिशा बार्डर पर बनाया गया है। एनीकट का उपयोग सिंचाई के साथ-साथ पीने के पानी की सप्लाई के लिए होगा। कार्ययोजना तैयार हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/384RU3o
No comments:
Post a Comment