Breaking

Thursday, December 31, 2020

नए साल में राजद मंत्री भी पार्टी कार्यालय में लगाएंगे जनता दरबार

प्रदेश राजद नए साल में संगठन की मजबूती पर ध्यान देगा। बूथ स्तर तक संगठन काे मजबूत करने की कवायद होगी। अगले 4 वर्ष में ग्रास रूट तक पार्टी काे सशक्त बनाने के लिए अब पार्टी काेटे के मंत्री भी पार्टी कार्यालय में आकर नियमित अंतराल पर जनता दरबार लगाएंगे। प्रदेश राजद के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने गुरुवार काे प्रेस कांफ्रेंस में ये बातें कहीं।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण किशाेर ने सरकार का लेखा जाेखा रखा। उन्हाेंने कहा कि वर्तमान समय में हेमंत साेरेन सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन भाजपा में नैतिकता है ताे वह रघुवर सरकार के पांच साल के कार्यकाल काे सामने रखे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aXsrL7

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages