Breaking

Monday, December 14, 2020

कोरोना दोबारा हुआ तो भी मुफ्त में होगा इलाज

किसी व्यक्ति को पहले कोरोना हुआ और सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज हुआ, लेकिन अगर उसे दोबारा भी संक्रमण हो गया तो ऐसे हर व्यक्ति का इलाज दूसरी बार भी सरकारी अस्पताल में मुफ्त ही किया जाएगा।
दरअसल यह अफवाहें हैं कि दूसरी बार कोरोना होने पर लोगों को अपने खर्च पर अस्पताल या कोविड सेंटर में इलाज करवाना होगा। लेकिन प्रशासन ने रविवार को एक आदेश जारी कर स्थिति साफ कर दी है। ऐसे लोगों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग सोमवार से ही ई-स्मार्ट कार्ड बनवाना शुरू कर रहा है। जिन्हें दोबारा कोरोना हुआ, उन्हें किस तरह पहचाना जाए, यह जानने के लिए डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत नए ई-कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए निगम के के सभी 10 जोन दफ्तरों में शिविर लगेंगे। दोबारा संक्रमित होने वाले सभी लोग ई-कार्ड के जरिए कोविड सेंटरों में निर्धारित पैकेज पर आसानी से बेहतर इलाज फ्री में करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी प्रकार का कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qUd63v

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages