Breaking

Friday, January 8, 2021

मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई

सदर थाना क्षेत्र के करमडीह गांव निवासी हरिकिशुन महतो के पुत्र जितेंद्र महतो का शव करमडीह स्थित जमुआ नहर में गुरुवार को मिला था। मृतक के पिता हरिकिशुन महतो ने सदर थाना में आवेदन देकर अपने एक बेटा सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। गांव के स्वर्गीय रामचंद्र महतो के पुत्र देवान महतो, देवान महतो के पुत्र अरूण महतो, अनिल महतो, रामकेश महतो के पुत्र नन्ही महतो व अपने पुलिस भोला महतो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि जितेंद्र की हत्या भूमि विवाद को लेकर की गई है।

जितेंद्र की हत्या कर उसके हिस्सा की जमीन उसका भाई भोला हड़पना चाहता है। इसी के उद्देश्य से जितेंद्र की हत्या की गई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के पिता ने पांच लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के आलोक में हत्यारा गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बहुत जल्द हत्यारा पुलिस के गिरफ्त में होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39bwUYg

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages