भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने लोहरदगा नगर पर्षद के स्थापना के 132 वर्ष पूर्ण होने पर नगरवासियों को बधाई देते हुए इसके गौरवमयी इतिहास को स्मरण करते हुए नगर क्षेत्र के विकास में योगदान देने वाले दिशांत लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 1888 को लोहरदगा नगरपालिका की स्थापना की गई थी। पहले अध्यक्ष के रुप में अंग्रेज अधिकारी डा. एफ हान को इसका पदभार दिया गया।
कई अंग्रेज अधिकारियों के बाद स्थानीय, सामाजिक और राजनैतिक व्यक्तियों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं वार्ड कमिश्नर के रुप में नगर के विकास में अपना योगदान दिया। नगर में पहली बार बिजली लाने वाले अध्यक्ष के रुप में स्व. राम विलास प्रसाद के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि स्व. राय साहब बलदेव साहु, स्व. अभिमन्यु प्रसाद, कासिम बाबु, स्व. गंगा प्रसाद अग्रवाल, मनमोहन लाल, स्व. जगन्नाथ प्रसाद, डॉ द्वारिका प्रसाद, स्व. शिवप्रसाद साहु, श्री राधारमण प्रसाद जैसे कर्मठ समाजसेवियों ने लोहरदगा के लिए अपना अमूल्य योगदान देकर इसे संवारने का काम किया।
एक छोटे सा शहर अब राज्य में एक महत्वपूर्ण नगर के रुप में विकास कि ओर तेजी से बढ़ रहा है। पर अभी भी मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए आम जन तरस रहे हैं। उन्होंने नगर पर्षद में कार्यरत सफाई कर्मियों, कर्मचारियों तथा पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए विश्वास प्रकट किया है कि लोहरदगा नगर में व्याप्त समस्याओं के निराकरण करने में वे सक्षम होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38hnGsu






No comments:
Post a Comment