Breaking

Tuesday, June 30, 2020

बोर गाड़ी पलटी, दबकर पति पत्नी की हुई मौत

बांदे थानांतर्गत मंगलवार को सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई। दंपती के ऊपर बोर गाड़ी पलट गई। जिसमें दोनों दब गए। इधर दो दिन पहले पखांजूर थानांतर्गत रेत ले जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक की भी मौत हो गई। जिसमें चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जबकि बांदे की घटना में पुलिस जांच कर रही है।
परलकोट इलाका पीवी 105 निवासी मधाई चौधरी मंगलवार 30 जून को बाजार में खरीदी करने पत्नी के साथ बांदे पहुंचा था। यहां पति पत्नी दोनों खरीदी कर वापस अपने घर बाइक से लौट रहे थे। शाम 4 बजे वे पीवी 83 के निकट पहुंचे थे। इसी दौरान कोरेनार से बांदे आ रही बोर गाड़ी ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मारते हुए उसके ऊपर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोर गाड़ी की रफ्तार काफी अधिक थी। जिसके कारण चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया। बोर गाड़ी पेड़ से टकराकर पटल गई। भारी भरकम सामान से लदी बोर गाड़ी पति पत्नी के ऊपर गिरने से दोनों वहीं दब गए। दोनों की मौत हो गई। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही बांदे पुलिस मौके पर पहुंची और पाइप व वाहन के नीचे दबे पति पत्नी के शव को बाहर निकाली। पति का शव क्षत विक्षत हो गया। बोर गाड़ी में सवार चालक व हेल्पर को हल्की चोटें आई हैं। दोनों को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है।

घायलों को तड़पता छोड़ भाग गया था चालक
दो दिन पूर्व 28 जून की शाम 7 बजे पखांजूर के मथुरा पावर हाउस के सामने मेन रोड में रेत से भरे ट्रैक्टर ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी थी। बाइक में अनिल पद्दा, महेंद्र रजक तथा महंगूराम सवार थे। तीनों घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक सड़क पर घायल पड़े लोगों को उठाने के बजाय मौके से वाहन लेकर फरार हो गया था। इधर ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए पखांजूर अस्पताल पहुंचाया था। जिसमें गंभीर रूप से घायलों को रायपुर रेफर किया गया था। इसमें से महंगूराम आंचला 19 वर्ष पिता दुखुराम निवासी पखांजूर की मौत हो गई। विदित हो कि इलाके से अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा। ऐसे वाहन लापरवाही पूर्वक तेजी से बस्ती में भी चलाए जाते हैं। हमेशा हादेस की आशंका बनी रहती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bored car overturned, husband wife dies after being buried


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YNvkrj

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages