Breaking

Tuesday, June 30, 2020

भाजपा नेता ने वर्चुअल जनसंवाद रैली में बताई माेदी सरकार की उपलब्धियां

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवींद्र राय ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल जनसंवाद रैली के माध्यम से मंगलवार को संबोधित किया। इस दौरान डॉ राय ने कहा कि आज कोरोना जैसे महामारी संकट के कारण पूरा देश और विश्व जूझ रहा है। इस स्थिति में हमें सामाजिक दूरी नहीं बल्कि शारीरिक दूरी बनाना होगा। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र पर विश्वास करती है।

भारतीय जनता पार्टी का सपना है सबका साथ, सबका विश्वास। मोदी सरकार ने एक देश, एक प्रधान और एक संविधान को साकार करते हुए 370 जैसे धारा को समाप्त करने का काम किया है। दूसरी ओर मुस्लिम समाज के महिलाओं को तीन तलाक जैसी कुरीतियों से छुटकारा दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण से मोदी जी ने अपने वादे को पूरा करने का काम किया है।

इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर भी जमकर हमला बोला। वरिष्ठ नेता लक्ष्मण राम ने बताया कि रैली को सफल बनाने वालों भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, ब्रजेश उपाध्याय, जनसंवाद रैली के जिला संयोजक संजय कमलापुरी भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी लक्ष्मण राम, मुकेश चौबे ओम प्रकाश गुप्ता, लाल मोहन प्रसाद यादव, अशोक सेठ, महावीर विश्वकर्मा, छोटू शुक्ला विभूति चौबे, भवनाथपुर में अनिल कुमार चौबे, मनोज पहाड़िया, भानु गुप्ता, दयानंद सोनी, संजय यादव, केतार में कन्हाई प्रसाद, ज्वाला प्रसाद, हेमंत पाठक, संतोष ठाकुर, त्रिपुरारी सिंह, मनोज फौजी, खरौंधी में उपेंद्र दास, बसंत यादव, जितेंद्र यादव,

हरिहरपुर में श्री सूर्य देव सिंह, संतोष सिंह, अरुण चौबे, बिशनपुरा में अशोक मेहता, कृष्णा विश्वकर्मा, जितेंद्र दीक्षित,धर्मेंद्र पांडेय, कृपाल सिंह अवध बिहारी गुप्ता, रमुना में अजय कुमार सिंह, धनंजय कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, डंडई में पंकज विश्वकर्मा, श्रवण चंद्रवंशी, दिनेश राम, दिलवर कुमार, अलख निरंजन प्रसाद, धुरकी में प्रताप जायसवाल, अखिलेश यादव ,चांद देव बैठा, इंद्रमणि जयसवाल, रामप्रवेश प्रसाद, मंगल यादव, सगमा में दिलीप यादव, राजेश बैठा, किशन प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP leader reveals achievements of Medi government in virtual mass rally


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zmm2Ss

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages