रायडीह प्रखंड के केम्टे करंज टोली गांव के दो अनाथ बच्चों के मामलों को सीएम हेमंत सोरेन को ट्वीट किए जाने के बाद उन्होंने फौरन इसपर संज्ञान लिया। साथ ही दोनों अनाथ बच्चों को मदद पहुंचाने के लिए डीसी को निर्देश दिया। डीसी को निर्देश मिलते ही रायडीह प्रखंड प्रशासन अनाथ बच्चों से भेंट कर उनकी पीड़ा को सुना। साथ ही उन्हें 50 किलो अनाज,दाल आदि भेंट की।
इसके अलावा मौके पर अधिकारियों ने डीसी से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराते हुए बच्चों की परवरिश व नामांकन के लिए आगे की प्रक्रिया पर कार्य किये जाने की बात कही। अधिकारियों को बच्चों ने बताया की उनकी माता मसीधनी केरकेट्टा की मृत्यु 3 साल पहले हो गई थी। माता की मौत के बाद पिता मेल प्रकाश केरकेट्टा उनकी परवरिश कर रहे थे। दोनों गांव के स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ते हैं।
15 जून को पिता खेतों में काम करने के बाद जैसे ही घर लौटे,तभी उनकी तबीयत खराब हो गई थी। वे अचानक घर की चौखट पर बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उनकी मौत हो गई। पिता की मौत के बाद उनके सर से अभिभावक का साया उठ गया। हालांकि चचेरा भाई अंजल केरकेट्टा उन्हें साथ में रखकर देखभाल कर रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iewjIV






No comments:
Post a Comment