Breaking

Friday, July 31, 2020

3 ब्लॉक में 200 परिवारों को बांटेंगे राशन पैकेट

कोरोना संक्रमण के बीच लगे लॉकडाउन में गरीब व जरूरतमंद परिवारों की मदद चेतना चाइल्ड एंड वुमेन वेलफेयर सोसायटी के सदस्य लगातार कर रहे हैं। पहले लॉकडाउन से लेकर अब तक इस संस्था ने जगदलपुर से लेकर तोकापाल ब्लाॅक में रहने वाले 580 गरीब परिवारों को मुफ्त में राशन दे चुके हैं। आने वाले दिनों में अब जगदलपुर, तोकापाल व बास्तानार में इस संस्था ने करीब 200 परिवारों को मुफ्त में राशन के पैकेट देने की योजना बनाई है। इस काम में संस्था को कोई परेशानी न हो इसलिए उनकी मदद अजीज प्रेमजी और गूंज फाउंडेशन द्वारा की जा रही है। चेतना चाइल्ड के सदस्य 3 जुलाई से फिर से राशन बांटेंगे।
संस्था की परियोजना प्रबंधक रेखा पारिया ने कहा कि लॉकडाउन के चलते ऐसे परिवार जिनकी आजीविका रोज काम करने पर चलती थी उन्हें परेशानी हो रही थी। पैसे की कमी के चलते वे कई बार राशन नहीं खरीद पाते, जिसके चलते उनके परिवार को दिक्कतें हो रही थीं। ऐसे में उन्हें सूखा राशन मुहैया करवाने की चेतना संस्था ने ठानी थी, जिसे पूरा करने की कोशिश
की जा रही है। पारिया ने कहा कि अब तक जिन लोगों की मदद की गई उसमें गरीब परिवारों की संख्या ज्यादा है।

राशन पैकेट में ये रहेंगे
गरीब व जरूरतमंद परिवारों की मदद करने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। चेतना संस्था के द्वारा अब तक जगदलपुर और तोकापाल ब्लाॅक में लोगों की मदद की जा रही थी। अब आने वाले दिनों में संस्था के सदस्य बास्तानार में भी राशन बांटेगे। इसके लिए सूखा राशन के पैकेट बनाए जा रहे हैं। ज्ञात हो कि संस्था के द्वारा दिए जाने वाले राशन में दाल, गेहूं, नमक, मसूर दाल, चना दाल, आलू, प्याज, सरसो तेल, हल्दी, मिर्च व जीरा पावडर, गरम मसाला, पोहा, कपड़ा धोने व नहाने का साबुन, सोयाबीन बड़ी शामिल हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि राशन बांटते समय कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए नियमों का पालन किया जाएगा। हर सदस्य को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के लिए कहा गया है। ग्रामीणों को भी कोरोना के बारे में जानकारी देकर इससे बचने के उपाय बताए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ration packets will be distributed to 200 families in 3 blocks


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30fbtSM

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages