Breaking

Tuesday, July 28, 2020

कोरोना विस्फोट... गुमला में 55 संक्रमित मिले, चैनपुर सीएचसी-प्रखंड ऑफिस सील

जिले में अब तक एक दिन में सबसे अधिक 55 कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसमें 27 संक्रमित स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस के जवान हैं। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या अचानक बढ़ कर 130 हो गई है जबकि कोरोना मरीजों की संख्या 258 हो गई है। अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि चैनपुर प्रखंड और कामडारा प्रखंड क्षेत्र हॉट स्पॉट बन गया है। चैनपुर में एक ही दिन 18 कोरोना वॉरियर्स संक्रमित हुए हैं। नए मरीजों में 14 स्वास्थ्यकर्मी हैं। जिसमे 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर और एक घाघरा सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। 5 प्रखंड कार्यालय के कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं कामडारा प्रखंड में भी एक ही दिन 13 नए पॉजिटिव मिले।

रायडीह थाना में तैनात पांच पुलिसकर्मियों में भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना संक्रमित मरीजों में जज कॉलोनी में दो, बसिया से दो तथा बिशुनपुर से 3 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं गुमला शहरी क्षेत्र के 7 लोगों में कोरोना का संक्रमण हुआ है। इधर कोरोना वॉरियर्स तक संक्रमण पहुंचने के पश्चात चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को तथा प्रखंड कार्यालय को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया। सिविल सर्जन डॉ विजया भेंगरा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 3 दिनों के लिए बंद कर उसे सेनिटाइज करने के पश्चात खोला जाएगा। इधर भरनो में एक ही परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजेटिव मिली है। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को भरनो अस्पताल ले जाया गया। संक्रमित व्यक्ति झारखंड पुलिस का जवान बताया जा रहा है। इधर लोग पूरी तरह एहतियात बरत रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2P6kOFX

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages