Breaking

Monday, July 27, 2020

दो बाइक की टक्कर में मुखिया समेत दो की मौत

लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग स्थित खरका गांव के समीप सोमवार की देर शाम करीब 7 बजे दो बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में महिला अनिता देवी (30) समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृत अनिता देवी कोटाम पंचायत की मुखिया थी।वहीं घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चारों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। कोटाम मुखिया गांव के एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर अपने निजी काम को लेकर ब्लॉक आई थी।ब्लॉक में काम पूरा के बाद वह पंचायत के जनसेवक मो. सिद्दीक के सिसई रोड स्थित घर चली गई। जहां से शाम करीब 6:30 बजे अपने घर बरटोली जा रही थीं।

इसी दौरान खरका गांव स्थित पुल के समीप लगने वाले बाजार के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में बाइक में सवार चार लोगों की सीधी टक्कर मुखिया की बाइक के साथ हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगो ने सूचना पुलिस को दी। लेकिन गुमला थाना के मुंशी कमल की लापरवाही के कारण पुलिस घटना स्थल पहुंचने में देरी कर दी ।तब तक मुखिया की मौत हो गई। दुर्घटना में एक अन्य युवक अभिषेक उरांव की मौत हो गई है। वह काठी टोली का रहने वाला है।जबकि घायलों में अमित उरांव ग्राम खरका,रितेश उरांव व शनिया उरांव दोनों ग्राम छोटा लोरो शामिल हैं। तीनों को रिम्स रेफर कर दिया गया है।
मुखिया की मौत की सूचना के बाद सदर अस्पताल में बड़ी संख्या में पंचायत के लोगों व शुभचिंतकों का भीड़ लग गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/305cigX

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages