Breaking

Sunday, July 19, 2020

बीजेपी नेता को जेल भेजने से कार्यकर्ताओं में दिखा रोष

भाजपा नेता सह विधायक भानुप्रताप शाही के विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन तिवारी को प्रशासन के द्वारा जेल भेजने को लेकर उनके गृह प्रखण्ड केतार में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओँ में काफी रोष व्याप्त है। भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह, सांसद प्रतिनिधि विनय प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि बिक्रमा सिंह, जिप सदस्य ज्वाला प्रसाद, मूंगा साह इत्यादि लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार कोरोना को रोकने में

नाकाम होने पर अर्थव्यवस्था सुधार एवं रोजगार देने की बजाय अब बीजीपी नेता एवं कार्यकर्ताओं को मास्क का बहाना बना कर साजिश के तहत जेल भेजने का काम कर रही है ताकि सरकार की सच्चाई की पोल न खुले और कुछ लोगो को जेल डाल देने से बाकी लोग डर जाएंगे। पर ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला हैं। इस लंगड़ी सरकार की करतूत पूरी राज्य की जनता जान चुकी है, इस लिए अब हमलोगों को कोई डर नही है अब जनता सरकार से मद्दत मांगने की बजाय अपना जान माल की सुरक्षा करने में विवश है।हमलोगों के विधायक भानु प्रताप शाही अब चुप नही बैठने वाले प्रशासन सचेत हो जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZIKXAT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages