Breaking

Sunday, July 19, 2020

राम वन गमन पथ में पौधरोपण से मिलेगी विशेष पहचान: कमरो

पर्यटन के लिहाज से यह महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें राम वन गमन पथ पर हजारों की संख्या में पौधरोपण किया जाना है। आने वाले कुछ साल में यहां हरियाली और फल दोनों ही दिखेंगे।
फल से ग्रामीणों की आमदनी बढ़ेगी, तो दूसरी ओर जंगली जानवर रिहायशी इलाकों की ओर नहीं जाएंगे। जिससे जान-माल की रक्षा भी हो सकेगी। भरतपुर ब्लाॅक के हरचोका स्थित मंदिर में पूजा अर्चना के बाद राम गमन पथ में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गुलाब कमरो ने उक्त बाते कही और पौधरोपण का शुभारंभ भी किया। वहीं उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे राम वन गमन पथ में लगाकर इस पथ की विशेष पहचान बनाने की बात कही।
कार्यक्रम में कलेक्टर एसएन.राठौर, एसपी चंद्रमोहन सिंह, डीएफओ विवेकानंद झा, जिला पंचायत सीईओ तूलिका प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, जिला पंचायत उषा सिंह, फूलमती नेटी, सरपंच पूनम सिंह, मनेंद्रगढ़ जनपद अध्यक्ष
डॉ विनय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राजेश साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30rHKET

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages