Breaking

Sunday, July 19, 2020

रंका सील होने के बाद दुकानें-सड़क बंद, छत्तीसगढ़ से वाहन भी नहीं आ रहे

सत्यनारायण मालाकार,अनुमंडल मुख्यालय में 35 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से उपायुक्त गढ़वा के द्वारा रंका में धारा 144 लगा दी गई है इसके बाद से पूरे रंका शहर में पुलिस के जवान भरे पड़े हैं जिससे रंका पूरी तरह से छावनी के रूप में तब्दील हो गया है। सभी संक्रमित मुहल्लों को सील कर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है वहीं उसके बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया ताकि किसी तरह का आवागमन नहीं हो सके ।

यहां बताते चले कि उपायुक्त राजेश कुमार पाठक के द्वारा झारखंड -छत्तीसगढ़ सीमा को सील कर दिया गया जिसके बाद से छोटे बड़े वाहनों का आना पूरी तरह से प्रतिबंधित है वहीं रंका शहर में भी आवश्यक दुकानों को सुबह 8 बजे से 12 बजे तक ही खोलने का निर्देश है इसके बाद सभी दुकानें बंद रही हैं । धारा 144 लागू होने के बाद से रंका शहर में सन्नाटा पसर गया है लोग अपने अपने घरों में दुबके हुए रह रहे हैं वही प्रशासनिक गाड़ी के द्वारा घूम घूम कर लोगों को घरों में रहने का निर्देश दिया जा रहा है वही बिना मास्क लगाए हुए जो लोग सड़कों पर निकल रहे हैं उन्हें हल्का बल प्रयोग के साथ चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है ।

यहां अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो व पुलिस निरीक्षक हरी किशोर मंडल एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा लगातार भ्रमण कर इलाके का निरीक्षण किया जा रहा है एवं लॉक डाउन को सख्ती से पालन कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यहां बताते चलें कि अभी कई और लोगों की कोरोना सैंपल का जांच रिपोर्ट नहीं आया है बाकी के रिपोर्ट आज या कल आएंगे इसके बाद से और मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसी कड़ी को रोकने के लिए लोग प्रयासरत हैं। इधर रंका कला के मुखिया सविता कुमारी एवं खरडीहा पंचायत के मुखिया अनिल कुमार चंद्रवंशी ने लोगों से अपील किया है कि इस कोरोना काल के दौरान लोग अपने-अपने घरों में ही रहें ताकि संक्रमितों की संख्या को बढ़ने से रोका जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shops closed down after Ranka seal, vehicles are not coming from Chhattisgarh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZIzzVL

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages