Breaking

Tuesday, August 11, 2020

लिखनीधौरा-कदवा गांव मे वज्रपात से एक साथ 25 बकरियों की मौत, तीन लोग घायल

थाना के भंडार पंचायत के लिखनीधौरा उर्फ कदवा गांव मे सोमवार को गांव के ही जंगल मे चरने के दौरान वज्रपात से एक साथ पचीस बकरियों की मौत हो गई। घटना के संबंध मे पीड़ित किसानों ने बताया की उक्त सभी बकरियां जंगल मे रोजाना की तरह घास और पत्तियां खा रही थी। इसी दौरान ज़ोरदार तरीके से वज्रपात हुआ और सभी बकरियों ने स्थल पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं तीन बकरी गंभीर रूप से घायल भी हुई हैं। मृत बकरियों मे ग्रामीण बकरी पालक यशकुमार सिंह खरवार की चार बकरी बुझावन सिंह का दो छोटेलाल सिंह खरवार की 5 प्रगास सिंह का 6 ज्ञानचंद मल्लार 5 अवधेश सिंह का 6 मुंशी सिंह का एक। वहीं यशकुमार सिंह की तीन बकरी गंभीर रूप से घायल है। वहीं इसकी सुचना मिलने पर भाजपा नेता रामप्रवेश गुप्ता ने 25 बकरियों की मौत पर दुख प्रकट करते हुए कहा है की मृत सभी बकरियों के भुक्तभोगियों को सरकारी मुआवजा दिलाने के लिए विधायक भानू प्रताप शाही को जानकारी देकर मांग करेंगे।

वहीं बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया की पचीस बकरियों की मौत की जानकारी उन्हें स्थानीय मुखिया द्वारा मिला है, उन्होंने पचीस बकरियों की वज्रपात से हुई मौत की जानकारी मिलने पर गहरा दुख भी प्रकट किया है। उन्होंने बताया की उक्त सभी बकरियों की वज्रपात से हुई मौत का मुआवजा विभागीय प्रक्रिया के तहत आपदा व प्रबंधन विभाग से सभी बकरी पालको को दिलाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30NkRx9

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages