बुधवार की सुबह हुई तेज बारिश ने प्रखंड मुख्यालय कांडी का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस दौरान कई दुकानों एवं मकानों में पानी घुस गया। मुख्य सड़क पर पानी भर गया। जबकि उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में नालियों से निकला मल मूत्र मिला गंदे पानी के साथ बरसात का पानी घुस गया। इस मौके पर पानी घुसने से कांडी बस्ती व बाजार के लोगों को काफी परेशान देखा गया। कांडी बाजार क्षेत्र में शाहिद हुसैन का पलक शू स्टोर, अली स्टूडियो, हातिम खलीफा का प्रिंस टेलर्स, फारुख खलीफा का प्रिंस स्टूडियो, शाहनवाज हुसैन का दुल्हन स्टूडियो, सुंदर साव की किराना दुकान, सेवक साव एवं मोहम्मद यासीन खान की दुकानों सहित कई दुकान व मकानों में पानी घुसने से उसमें रखी सामग्री कहीं भारी मात्रा में कहीं आंशिक मात्रा में बर्बाद हो गई।
काफी देर तक मेन रोड पर पानी जमा रहा। कांडी वासियों को आज बार-बार नाली का निर्माण व नाली के गायब हो जाने का खामियाजा भुगतना पड़ा। यदि मेन रोड के बगल में बनी हुई नाली सही सलामत रहती तो बारिश का पानी नाली से होकर बाहर निकल जाता। उधर बजरंगबली मंदिर एवं कन्या मध्य विद्यालय में पूर्व की तरह काफी दूर से बह कर आ रहे मल मूत्र मिला गंदा पानी प्रवेश कर गया। यह दुर्गति कर्पूरी चौक से कवलदाग होते भवनाथपुर टाउनशिप तक निर्माणाधीन सड़क का कांडी में शुरुआत नहीं होने के कारण एक बार फिर देखनी पड़ी। लोगों ने कहा कि इस वर्ष बरसात शुरू होने के बाद से इतनी तेज बारिश पहली बार हुई है। जिसमें कांडी का चेहरा बदरंग हो गया। यदि इसी तरह की बारिश बार-बार होती रहे तो कांडी बस्ती व बाजार की भारी दुर्दशा हो जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D7lIzS






No comments:
Post a Comment