Breaking

Friday, August 28, 2020

कोरर में आज से 4 दिन टोटल लॉकडाउन, सब्जियां बिकेंगी

कोरर में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए ग्राम पंचायत व व्यापारियों ने बैठक कर चार दिनों तक पूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया है। सरपंच सौरभ ठाकुर व व्यापारियों ने
शनिवार से मंगलवार तक पूरी तरह से सभी दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है।
सरपंच ने कहा कोरर में ही कोरोना के दस्तक से लोग डरे हुए हैं। कोरोना की कड़ी को तोड़ने चार दिनों तक दुकानें बंद रखी जाएंगी। इस दौरान सब्जी, फल व कृषि सामानों से संबंधित दुकानों को 9 से 1 बजे तक छूट दी गई है। कृषि दुकानों में सिर्फ दवाइयों की ही बिक्री होगी। मेडिकल सेवा बंद से मुक्त रहेगी।
नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कोरर थाना प्रभारी नरेश देशमुख, उपसरपंच हेमराज राठौर, पंच अकरम कुरैशी, सर्वेश चौहान, संजय तिवारी, मनोज सेंगर, अनूप सिंह राठौर, रितेश पांडेय, शोएब अहमद, राजेश पांडेय, लक्ष्मण हरचंदानी, अशोक जैन, सुनील, निर्मल जैन, सुशांत राजपूत, पंकज तिवारी, बालेंद्र पांडेय, वेद सिन्हा, रोशन जैन आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EGEjTR

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages