Breaking

Monday, August 31, 2020

लोहरदगा में रैपिड एंटिजेन टेस्ट के दौरान लक्ष्य से ज्यादा हुए टेस्ट, 95 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने सोमवार को सेन्हा प्रखंड का भ्रमण किया गया। भ्रमण में मुख्य रूप से प्रखंड के हेसवे पंचायत स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र और बूटी पंचायत स्थित पंचायत भवन में चल रहे रैपिड एंटिजेन टेस्ट अभियान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान टेस्ट की उपलब्धि पर उपायुक्त द्वारा संतोष व्यक्त किया और कोरोना के लक्षण दिखने वालों को अपनी जांच अवश्य रूप से कराने का निर्देश दिया।

ज्ञात हो कि पूरे जिले में 6वां रैपिड एंटिजेन टेस्ट विशेष अभियान के तहत प्रारंभ हुआ है। इसके तहत जिले को 5000 लोगों का आरएटी टेस्ट किए जाने का लक्ष्य है। मौके पर सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक चोपड़ा, अंचल अधिकारी हरिश्चंद्र मुंडा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, उपायुक्त के आशुलिपिक बाल किशोर नाथ शाहदेव मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hOJgbC

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages