लगातार हो रही बारिश से दामोदर नदी का जलस्तर बढ़कर 460 आरएल हो गया है। इससे झमाडा जलसंयंत्र केंद्र के पंपों के डूबने का खतरा बढ़ गया है। खतरे को देखते हुए झमाडा प्रबंधन ने शुक्रवार को दो पंप को नदी से ऊपर उठा लिया। जलस्तर बढ़ने की रफ्तार यूं ही बनी रही तो झरिया एक और झरिया दो में जलापूर्ति पर असर पड़ सकता है। पंपों के निकालने से जल भंडारण प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को दामोदर नदी का जलस्तर 452 आरएल था। शुक्रवार को जलस्तर 8 आरएल बढ़कर 460 आरएल हो गया।
सुरक्षा के दृष्टिकाेण से दो पंपों को ऊपर निकाल लिया गया है। एक ही दिन में 8 आरएल पानी का जलस्तर बढ़ गया है। हमारा प्रयास है कि जलापूर्ति पर असर नहीं पड़े। पंकज झा, जलकर अधीक्षक, झरिया
24 घंटे में 34.2 एमएम हुई बारिश, 24 से फिर झमाझम बरसेगा बदरा
पिछले दो दिनों में मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में धनबाद में 24.2 एमएम बारिश हुई है। धनबाद में इस मानसून में अभी तक 666.5 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि धनबाद में इस दौरान सामान्य तौर पर 744.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। मानसून ट्रेकिंग एक्सपर्ट डाॅ एसपी यादव ने बताया कि शनिवार से लो प्रेशर कम होगा। बारिश में कमी आएगी, परंतु 24 अगस्त को ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के सामने बंगाल की खाड़ी में एक नया लो-प्रेशर का जन्म होगा। इससे धनबाद समेत झारखंड के कई हिस्सों में 24 से 28 अगस्त तक बारिश होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gdiqIM






No comments:
Post a Comment