Breaking

Thursday, August 27, 2020

बंशीधरनगर में ओवरलोड सवारी बैठाने वाले वाहनों पर चला पुलिस का डंडा, एक दर्जन वाहन जब्त हुए

जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत खोत्रे के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहों पर चेकिंग अभियान लगाकर ओवरलोडेड सवारी बैठाने को लेकर एक दर्जन चार पहिया तथा तीन पहिया जब्त किया। सभी जब्त वाहनों का नियम के विरुद्ध ओवरलोडेड सवारी बैठाकर चलने के आरोप में चालान काटा गया।

नुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार तथा थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी ने बताया कि पिछले दिनों गरबांध मुख्य मार्ग पर हुए कमांडर दुर्घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा ओवरलोडेड सवारी बैठाने वाले सभी वाहनों को जब्त की जाएगी। चेकिंग अभियान के दौरान ग्यारह टेंपो तथा एक कमांडर जब्त किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gCg6eo

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages