Breaking

Thursday, August 27, 2020

ग्रामीणों ने लिखित आवेदन देकर गोसाई आहार भरने का आरोप

मेराल प्रखंड के संगबरिया गांव के ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी मेराल को लिखित आवेदन देकर गोसाई आहार भरकर उसका अस्तित्व मिटाने का आरोप लगाया है। लिखित आवेदन में गांव संगबरिया के खाता नंबर 85 प्लॉट नंबर 412 एवं 413 में बने खतियानी बांध एवं आहार है। जो गोसाईं आहार के नाम पर दर्ज है ग्रामीणों ने बताया है कि यह आहार काफी वर्ष पुराना है। जिस आहार को तत्कालीन जमींदार सोतीलाल अग्रवाल के वंशज खतियान में छेड़छाड़ कर उक्त आहर को राजेंद्र साह पिता स्वर्गीय दुखी साव के पत्नी के नाम से फर्जी केवाला करने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आरोपी संबंधित व्यक्ति रात्रि में जेसीबी मशीन लगाकर आहर को मिट्टी से भर दिया है। जिस कारण आहार से पानी के बहाव हो जाने से एवं डूब क्षेत्र नहीं रहने के कारण गांव के पानी का जलस्तर सूखने की संभावना हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि आहार को भरकर बंजर बनाने का साजिश कर दिया गया है। आवेदन देने वालों में हस्ताक्षर इंद्रदेव राम सुनील सिंह सागर सिंह अजय सिंह देवनाथ राम रामकेश राम राज कुमार सिंह रामप्रवेश राम सुरेंद्र राम बिरजू राम उमेश सिंह बिगन राम टेकन सिंह गुलाब सिंह सीताराम जय कुमार राम मनोज सिंह हम तो शाह गोपाल राम उमेश पासवान रामबली पासवान सहित 65 लोगों का नाम है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jrsXCh

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages