शहर में लगातार दूसरे दिन बारिश हुई। कुल 12.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। दाे दिनाें से हाे रही लगातार बारिश से शहर की नदियां ऊफान पर हैं। सुवर्णरेखा-खरकई का जलस्तर बढ़ा है और आगे भी जलस्तर बढ़ने की संभावना है। बारिश नहीं थमा ताे बाढ़ की संभावना बन सकती है। इस दाैरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस ताे न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। माैसम विभाग के रांची केंद्र की माने ताे 24 घंटे बारिश का मिलाजुला असर देखने काे मिलेगा। इस दाैरान जहां बादल छाएंगे और हल्की बारिश हाेगी। वहीं बीच-बीच में धूप खिलेगी। विभाग की मानें ताे बंगाल की खाड़ी में बना निम्म दबाव के क्षेत्र का असर कम हाे रहा है। इसकी वजह से बारिश की रफ्तार भी धीमी पढ़ रही है।
बहता हुआ आया युवक बचाने की गुहार लगाते ओझल हो गया
शुक्रवार की दोपहर मानगो पुल के पास युवक को सुवर्णरेखा नदी के तेज बहाव में बहते देखा, वो बचाओ-बचाओ चींख रहा था। बहाव इतना तेज था कि डर से किसी ने भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। उसने तैरकर खुद को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन पानी की तेज धार में वह खुद को नहीं बचा पाया। वह मानगो पुल की ओर चला गया और लापता हो गया। फिलहाल युवक का पता नहीं चल पाया है। इधर, युवक को नदी में बहता देख वर्कर्स कॉलेज के पास स्थित घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई।
रात को रहें सतर्क, एसओ बोले-बस्ती इलाके में नहीं घुसा पानी, सिर्फ जलजमाव हुआ
जलस्तर बढ़ने से कदमा, सोनारी, मानगो, भुइयांडीह, जुगसलाई नप, बागबेड़ा के कई इलाकों में शुक्रवार की रात में पानी घुसने की आशंका है। इसे लेकर शाम को प्रशासन ने माइक से अलर्ट किया। जेएनएसी की टीम ने शाम को निचले इलाकों में लोगों को रात में सोते समय सतर्क रहने की अपील की। एसओ कृष्ण कुमार ने कहा- अभी पानी बस्तियों में नहीं घुसा है। मानगो में कहीं-कहीं जलजमाव हुआ है। एनएच-33 पर पानी जमा हो गया है। सामुदायिक भवन में ठहराने की व्यवस्था की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34loRqX






No comments:
Post a Comment