प्रखंड अंतर्गत लमारी कला पंचायत के हरिगावां गांव निवासी जयकुमार तांतो का घर बुधवार को हो रही मूसलाधार बारिश में गिर गया। जयकुमार ने बताया कि इस घर में निवास करने वाले परिवार में कुल सात सदस्य हैं। छोटे घर में सभी लोगों को पहले से भी रहने में दिक्कत हो रही थी। अब तो बारिश ने वह घर भी ध्वस्त कर दिया। कहा कि सुबह 9:00 बजे वह मां- श्याम शीला देवी व पुत्र- रूपेश कुमार घर में ही थे। उसी वक्त घर गिरा। किसी प्रकार जान बचाकर तीनों भागे। इस प्रकार बड़ा हादसा टला व हम सब बाल-बाल बचे।
जयकुमार ने कहा कि सरकार हम जैसे गरीब की गरीबी पर तथा मजदूरों व किसानों की ओर भी ध्यान दे। मिट्टी के पुराने घर में ही रहकर हम सभी जीवन यापन करते थे। घर गिरने से अब बेघर हो गए। सभी सदस्यों का रहना मुश्किल हो गया है। मजदूरी कर किसी प्रकार जीवन व्यतीत करने वाले हम मजदूर वर्तमान समय में आसमान छूती महंगाई में घर बनाने से पूर्ण रूप से असमर्थ हैं। मजदूरी की कमाई से परिवार के लिए किसी किसी प्रकार दो वक्त की रोटी ही जुटा पाते हैं। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई सहित अन्य खर्चे की पूर्ति करना भी इस लॉक डाउन में मुश्किल हो गया है। यह सात सदस्यीय परिवार ने सरकार व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से सरकारी आवास की मांग की है। मौके पर मनमतिया देवी, राजू राम, नीरज कुमार व धीरज कुमार सहित घर के पूरे परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D3mXzQ






No comments:
Post a Comment