Breaking

Friday, August 28, 2020

नीट परीक्षा कराने के विरोध में धरना

पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने जी नीट परीक्षा कराने के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि वर्तमान में देश में कोविड-19 संक्रमण बीमारी को देखते हुए जी नीट परीक्षा को स्थगित करने के लिए देशभर के छात्रों और अभिभावकों की ओर से मांग की जा रही है।

उसके बावजूद भी इन परीक्षाओं को आयोजित करने के निर्णय के साथ केंद्र सरकार आगे बढ़ रही है, जिससे छात्रों और अभिभावकों के बीच काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि रेल, बस का परिवहन बंद है। सभी शहरों में होटल लॉज धर्मशाला बंद हैं।

ऐसे में छात्रों की परेशानी समझी जा सकती है। ऐसी परिस्थिति में जी नीट परीक्षा को स्थगित कर देना चाहिए। लेकिन केंद्र की सरकार सिर्फ पूंजीपतियों एवं वैसे छात्रों के लिए यह कदम उठा रही है, जिनके पास सभी सुविधाएं हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी केसर जावेद शिक्षा विभाग के चेयरमैन श्याम नारायण सिंह, सज्जाद खान, संतोष चौबे, ईश्वरी प्रसाद सिंह, मिथिलेश सिंह, शमीम अहमद राइन, सिद्धनाथ प्रसाद गुप्ता, कुश कुमार सिंह, नसीम अहमद खान, जितेंद्र कमलापुरी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश चौरसिया, नफीस खान, सत्येंद्र सिंह, जतरू उरांव आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Protest against conducting NEET exam


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z0Yd3h

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages