Breaking

Tuesday, September 1, 2020

फैम के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने प्रकाश पटवारी

फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल झारखंड की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रुप में रामगढ़ निवासी प्रकाश पटवारी मनोनीत किया गया है। व्यवसायी संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री वीके बंसल ने संगठन का विस्तार कर गोड्डा निवासी प्रीतम कुमार गाढिया को अध्यक्ष, रांची के दिपेश निराला को महामंत्री, रांची के शैलेन्द्र सुमन को कोषाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्य रामगढ़ के प्रकाश पटवारी व रांची के रमेश कुमार साहू का मनोनयन कर नियुक्ति पत्र दिया गया है। उन्होंने, पदाधिकारियों से संगठन के प्रति बेहतर कार्य की उम्मीद जाहिर की है। फैम के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनयन पर रामगढ़ चैम्बर के अध्यक्ष बिमल बुधिया, झारखंड फेडरेशन चेंबर्स के उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद (डबलू), तिलक राज मंगलम, लधु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष विजय मेवाड़, पूर्व विधायक शंकर चौधरी, झापअस के प्रदेश अध्यक्ष बसंत मित्तल, कमल बगड़िया,राज कुमार अग्रवाल, रामगढ़ नगर मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष अंजय अग्रवाल ने बधाई दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F0xrR5

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages