Breaking

Saturday, September 26, 2020

कांग्रेस कृषि बिल के विरुद्ध चलाएगी हस्ताक्षर अभियान

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार ने तीन काले कानूनों के माध्यम से किसान, खेत-मजदूर, छोटे दुकानदार, मंडी मजदूर व कर्मचारियों की आजीविका पर एक क्रूर हमला बोला है। यह किसान, खेत व खलियान के खिलाफ एक षड़यंत्र है। देश के अन्नदाता व भाग्यविधाता किसान तथा खेत मजदूर की मेहनत को चंद पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने का षड़यंत्र किया जा रहा है। सिन्हा शनिवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रह थे। उन्होंने कहा कि कृषि बिल के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा अक्टूबर माह में हस्ताक्षर अभियान चलेगा।

जो जिला से लेकर पंचायत स्तर पर होगा। इसके बाद राष्ट्रपति से मुलाकात कर हस्ताक्षर को सौंपते हुए पार्टी अपनी मांग रखेगी। मानस ने कहा कि मंडी व्यवस्था खत्म होने से किसानों के आय का स्रोत खत्म हो जाएगा। कांग्रेस इस अध्यादेश का विरोध कर उसे वापस लेने की मांग करती है। पार्टी 28 अक्टूबर को मोरहाबादी से राजभवन तक मार्च भी करेगी। जोनल कॉर्डिनेटर रमा खलखो ने कहा कि 250 से अधिक संगठन इस काले कानूनों के खिलाफ आवाज उठा रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cxHM3T

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages