Breaking

Wednesday, September 30, 2020

हाथरस दुष्कर्म के खिलाफ दलित शोषण मुक्ति मंच का आक्रोश मार्च, दोषियों को सजा देने की मांग

हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार दलित युवती के मौत के खिलाफ बुधवार को दलित शोषण मुक्ति मंच (डीएसएमएम) ने शहर में आक्रोश मार्च निकाला। मार्च अम्बेडकरनगर (बजरंग नगर) से निकलकर पानी टंकी रोड, वीर कुंवर सिंह चौक, ओवर ब्रिज होते हुए झंडा चौक तक पहुंचा। मार्च में दोषियोंको संरक्षण देने वाली योगी सरकार मुर्दाबाद, योगी सरकार को बर्खास्त करो, दलितों पर अत्याचार बंद करो, मनुवादी भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। मार्च का नेतृत्व संजय पासवान, प्रेम प्रकाश, चरणजीत सिंह, महेंन्द्र तुरी, विजय रजक असीम सरकार, प्रकाश अम्बेडकर श्यामदेव यादव, मनोज रजक दुर्गा राम, राजेश रजक आदि ने किया।

झंडा चौक पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए युवा नेता संजय पासवान ने बर्बर घटना की घोर निन्दा करते कहा है कि योगी सरकार में महिलाओं और बच्चियों पर भयानक जुल्म हो रहे हैं। उप्र जंगल राज का पर्याय बन चुका है। यहां अपराधी बेखौफ हैं, उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है। योगी सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाय। सामाजिक कार्यकर्ता असीम सरकार श्यामदेव यादव प्रेम प्रकाश चरणजीत सिंह और प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। प्रदर्शन के माध्यम से इस बर्बर घटना के खिलाफ हर स्तर पर विरोध प्रर्दशन का आह्वान किया। कार्यक्रम में शंभु पासवान, रविन्द्र भारती, धीरज यादव, अशोक रजक रामचंद्र राम, कृष्णा चौधरी रणजीत दास सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Outrage march against Dalit exploitation liberation platform against Hathras misdeeds, demand to punish the culprits


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33hETBh

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages