राजधानी रांची में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा सोमवार को 100 पर पहुंच गया। राज्यभर में चार मौतें हुई, जिनमें रांची, सिमडेगा, धनबाद और जमशेदपुर के एक-एक मृतक हैं। इधर, कोरोना संक्रमण की रफ्तार में गिरावट आई है। राज्य में नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या फिर अधिक पाई गई। झारखंड में 816 नए मरीज मिले। इनमें सबसे अधिक 319 संक्रमित रांची के हैं।
इसके साथ ही राज्य में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 88026 हो गई है। वहीं राज्य भर से 1284 मरीज ठीक भी हुए। इसमें रांची के सर्वाधिक 478 लोग शामिल हैं। अब तक राज्य में 76843 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या अब घटकर 10436 हो गई है। इधर, देश में कोरोना के मरीज 67 लाख के करीब पहुंच गए हैं। रविवार को 58,404 नए मरीज मिले। 14 दिन बाद पहला मौका है, जब किसी एक दिन में 60 हजार से कम मरीज मिले। इससे पहले 22 सितंबर को 57,748 मरीज मिले थे। अब 66,73,773 संक्रमित हो गए हैं।
शिक्षा मंत्री की हालत अब स्थिर
मेडिका हॉस्पिटल की क्रिटिकल टीम ने बताया कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की स्थिति अब भी सोचनीय बनी हुई है, लेकिन पहले से वे स्टेबल हैं। उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन 94-95 के करीब है। फेफड़ा 80-90% संक्रमित हो चुका है। इधर, सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए शिक्षा मंत्री ने बताया कि वे अपनी स्थिति में सुधार देख रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3noTyCO






No comments:
Post a Comment