प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे धनबाद मंडल कारा में छापेमारी की। जेल में बंदियों की तलाशी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। इसी दौरान बीडीओ उदय रजक और ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार की अगुवाई वाले दल ने जेल में नए बने वार्ड में कुछ कैदी अलग बैठे मिले। उनकी तलाशी के क्रम में इम्तियाज अंसारी के पास 10 हजार की नकदी बरामद हुई। इम्तियाज विचाराधीन कैदी है।
नकदी मिलने पर वह इसे कैंटिन के लिए कैदियों द्वारा एकत्रित पैसा बताया, परंतु टीम ने इसे संतोषजनक नहीं माना। इसके बाद बीडीओ की लिखित शिकायत पर धनबाद थाना में विचाराधीन बंदी इम्तियाज अंसारी के खिलाफ अवैध तरीके से नकदी रखने की प्राथमिकी दर्ज हुई। इससे पूर्व सिटी एसटी और एडीएम (लॉ एंड अॉर्डर) के नेतृत्व में विभिन्न टीमों ने जेल के हर वार्ड को खंगाला। कुछ वार्डों में बीड़ी, गुटखा और खैनी बरामद हुई। पुलिस की आज की कार्रवाई कतरास में विधायक ढुल्लू महतो के करीबी राजेश गुप्ता के घर पर बमबाजी की घटना को लेकर देखा जा रहा है। पुलिस को शक है कि बमबाजी का जेल कनेक्शन है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37w99Ll






No comments:
Post a Comment