Breaking

Sunday, October 18, 2020

शक्ति मंदिर- आसान हुआ मां का दर्शन, अब घर बैठे ऑनलाइन बुक कराएं दर्शन कूपन, निशुल्क सेवा भेंट की

शक्ति मंदिर में दर्शन कूपन के लिए ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी गई है। रविवार काे बुकिंग संबंधित साॅफ्टवेयर डेवलप कर इसकी शुरुआत कर दी गई। अब श्रद्धालु घर बैठे तय समय व तिथि में ऑनलाइन दर्शन कूपन बुक कर सकेंगे। दर्शन कूपन बुक करने के लिए श्रद्धालुओं काे मंदिर के वेबसाइट पर जाना हाेगा।

वेबसाइट पर दर्शन कूपन से संबंधित सिस्टम डेवलप किया गया है। मेसर्स स्पर्श काेचर आईटी साेल्यूशन के स्पर्श काेचर के द्वारा एवं गाैरव अराेड़ा के सहयाेग से दर्शन कूपन ऑनलाइन सेवा नि:शुल्क भेंट की गई है। शक्ति मंदिर प्रबंध कमेटी के सुरेंद्र अराेड़ा ने बताया कि वर्तमान में मैनुअल दर्शन कूपन के जरिए श्रद्धालुओं काे मंदिर में प्रवेश की अनुमति प्रदान की जा रही है। माता के दर्शन के लिए एक दिन पहले आवेदन लिए जा रहे हैं। अब कूपन के लिए ऑनलाइन बुकिंग सेवा काे भी जाेड़ दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k9bQ92

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages