धनबाद में स्पेशल ट्रूनेट ड्राइव में 63 लोगों की जांच हुई। वहीं, स्पेशल आरएटी ड्राइव में 1408 लोगों की जांच की गई। जिसमें 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। संक्रमण की दर 0.4 प्रतिशत रही। जिले में रविवार को कुल 17 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई।
इनमें एशियन जालान, ऑफिसर कॉलोनी भेलाटांड़, पांडरपाला, वासेपुर से, नियर अंबेदकर चौक, आइएसएम, बरडुबी से, नोडिया से, मनियाडीह से, जैप तीन गोविंदपुर, डीएमसी वार्ड 8, कुमारधुबी और मैथन से एक-एक संक्रमित मिले। वहीं, कैथलैब कोविड सेंटर में रविवार को एक 60 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lTSYeo






No comments:
Post a Comment