Breaking

Sunday, October 18, 2020

मानगो के तीन हजार घरों में चौथे दिन भी नहीं मिला पानी, तालमेल के अभाव में नहीं हुई पाइप की मरम्मत

मानगो जलापूर्ति योजना के अंतर्गत जोन नंबर एक और दो के करीब 3 हजार घरों में रविवार को लगातार चौथे दिन भी जलापूर्ति बंद रहे। पेयजल विभाग और एनएच ठेकेदार के बीच तालमेल के अभाव में क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत का कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है।
पीएचईडी के ठेकेदार का कहना है- पाइप ताेड़ने वाले एनएच ठेकेदार को मरम्मत करना चाहिए था। अब पीएचईडी का ठेकेदार सोमवार से खुद मरम्मत करेगा। मंगलवार सुबह से सप्लाई शुरू होगी। रोड निर्माण में यह पाइप गुरुवार को फटा था। शनिवार को मरम्मत हुई। लेकिन एनएच ठेकेदार की लापरवाही से दोबारा फट गया।

ईस्ट प्लांट बस्ती, कंचन नगर व आसपास के 500 घराें में नहीं मिल रहा नियमित पानी

ईस्टप्लांट बस्ती पानी टंकी से जुस्को की ओर की जा रही जलापूर्ति पिछले दो दिनों से सुचारू ढंग से नहीं होने की शिकायत स्थानीय लोगों ने की है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती, कंचन नगर, कैलाश नगर, लालबाबा फाउंडी के लगभग 500 से ज्यादा घरों में पिछले 2 दिनों से जलापूर्ति सुचारू नहीं हो रही है। रविवार की सुबह जलापूर्ति दो घंटे विलंब से हुई और आधे घंटे बाद भी पानी सप्लाई बंद हो गई। शाम में भी जलापूर्ति 2 घंटे से ज्यादा विलंब से हुई। इसके अलावा ट्रैफिक ट्रेनिंग स्कूल के जवानों को भी 2 दिनों से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31mb0OR

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages