छठ पूजा को देखते हुए रेलवे द्वारा टाटानगर से पटना के बीच एक दिन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। उक्त ट्रेन 18 नवंबर को टाटानगर से सुबह चार बजे रवाना होगी और दोपहर 2.05 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से यह ट्रेन उसी रात 11.55 बजे टाटानगर के लिए रवाना होगी और 19 नवंबर की सुबह नाै बजे टाटानगर पहुंचेगी।
इधर, लॉकडाउन के बाद स्टील एक्सप्रेस काे छोड़कर टाटानगर से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में सीटें 30 अक्टूबर तक फुल हो गई हैं। ऐसे में दुर्गा पूजा के दौरान घूमने या घर आने जाने वाले यात्रियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। हावड़ा से चलने वाली हावड़ा-मुंबई मेल में भी टाटानगर से एक भी सीट उपलब्ध नहीं है। इस ट्रेन में स्लीपर में 200 और एसी में सौ से अधिक वेटिंग लिस्ट है। भुवनेश्वर-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में टाटानगर से 17 से अधिक वेटिंग लिस्ट है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IJc8Wg






No comments:
Post a Comment