Breaking

Sunday, October 18, 2020

सफाई से जुड़े काम में विभिन्न डिपो से मुखी समाज के लोगों को पूर्ववत काम देने की अपील, जुस्काे व उपश्रमायुक्त से वेतन मुद्दे पर सुनवाई की मांग

मुखी समाज कल्याण समिति ने उपश्रमायुक्त कार्यालय और जुस्को प्रबंधन को पत्र भेजकर काम देने व वेतन संबंधी समस्या सुलझाने की मांग की है। समिति ने जुस्को प्रबंधन से सफाई से जुड़े काम में विभिन्न डिपो से मुखी समाज के लोगों को पूर्ववत काम देने की मांग की। उपश्रमायुक्त कार्यालय से 21 अक्टूबर को वेतन संबंधी समस्या पर सुनवाई करने की मांग की है।

न्यूवोको विस्तास काॅर्प लिमिटेड में निजी एजेंसी केईसी के ठेकेदारों की मनमानी से मजदूर परेशान हैं। मजदूरों का कहना है कि एजेंसी के ठेकेदार प्रदीप शर्मा उचित वेतन नहीं देते हैं। जो कर्मचारी इसका विरोध करते हैं, उन्हें काम से निकाल दिया जाता है। एजेंसी अधिकतर बाहरी मजदूरों को रखती है, ताकि वे शोषण के खिलाफ आवाज न उठा सकें। रविवार को कई मजदूरों ने अपनी समस्या कांग्रेस जिला महासचिव चंदन पांडेय को बताई। इसके बाद चंदन पांडे ने न्यूवोको विस्तास काॅर्प के एचआर विभाग को मामले की जानकारी दी। कंपनी की ओर से जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Appeal to give back work to the people of the society, facing various depots in the work related to cleanliness, demand to hear from the Juske and Deputy Commissioner on the salary issue


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3471hh8

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages