Breaking

Sunday, October 18, 2020

जुगसलाई में आठ माह की गर्भवती महिला की हत्या में केस; पति फरार, आज होगा पोस्टमार्टम, मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर व दादी सास काे बनाया आराेपी

जुगसलाई थाना अंतर्गत ईदगाह मैदान के पास रहने वाली महिला सालिया परवीन (22 वर्ष) की गला दबाकर हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतका के पिता शेख नसीम के बयान पर पति अरबाज खान, ससुर अमजद खान, सास रूबी खान और दादी सास आजाद बेगम पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए दो लाख और एक ऑटो नहीं देने पर बेटी को हत्या का आरोप लगाया है। इधर, घटना के बाद से आरोपी पति अरबाज खान फरार है।

सालिया ने डेढ़ साल पूर्व अरबाज से किया था प्रेम विवाह

पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिला। थाना प्रभारी नित्यानंद महतो ने बताया पति ने गला दबाकर महिला की हत्या की है। उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मृतका आठ माह की गर्भवती थी। महिला का शव एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रखा गया है। कोरोना जांच के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। मालूम हो कि शनिवार की रात अरबाज ने पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतका के परिजनों ने दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया था। अरबाज और सालिया परवीन ने डेढ़ साल पूर्व भी प्रेम विवाह किया था। अरबाज बाइक चोरी के एक मामले में जेल भी जा चुका है। हाल ही में वह जेल से छूट कर बाहर आया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Case in Jugsalai killing an eight-month pregnant woman; Husband absconds, post-mortem to be held today, the father of the deceased made husband, mother-in-law, father-in-law and grandmother-in-law


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T8qmSx

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages