टेल्को थाना अंतर्गत प्रेमनगर रोड नंबर-4 में रहने वाली प्रिया तिवारी (24 वर्ष) ने रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात करते हुए वह दुपट्टा के सहारे फंदे से झूल गई। प्रिया द्वारा फांसी लगाए जाने की खबर पाकर उसका भाई नीरज तिवारी दौड़ता हुआ घर पहुंचा। उसे फंदे से उतार कर एमजीएम अस्पताल ले गया, जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर टेल्को पुलिस भी एमजीएम अस्पताल पहुंची और मृतका के भाई से पूछताछ की। आशंका जताई जा रही है कि मंगेतर से उसका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मंगेतर चंपारण में रहने वाले चिंटू मिश्रा से वीडियो कॉल पर बात करते हुए वह फंदे से झूल गई। स्पष्ट रूप से उसके आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इधर, बाराद्वारी में तीन बच्चों की मां दूसरे के घर में काम करने पहुंची, कमरा बंद कर फंदे से झूली
सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर में रहने वाली महिला अनिता यादव (33 वर्ष) ने रविवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बाराद्वारी में एक घर में साफ-सफाई का काम करती थी। उक्त घर में ही महिला ने दुपट्टा का फंदा बना अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोरोना जांच के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। थाना में पति राजकुमार यादव के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है। मृतका तीन बच्चों की मां थी। जानकारी के अनुसार, महिला रविवार की सुबह बाराद्वारी में घर में काम करने गई थी। वहीं, एक कमरे में उसने खुद को बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो गार्ड ने महिला के पति को इसकी जानकारी दी। पति के आने पर दरवाजा तोड़ा गया। महिला फंदे से लटकती मिली। उसे एमजीएम लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के मायके वालों के अनुसार मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
परसुडीह में युवक ने आंगन में पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या
परसुडीह के राहरगोड़ा निवासी विक्की मार्डी (18 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता सुंदर मार्डी ने विक्की को शनिवार देर रात दो बजे घर के आंगन में पेड़ से लटका देखा। उसे इलाज के लिए फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार काे कोविड जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। इस संबंध में परसुडीह थाना में मृतक के पिता के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है। परिवार के लोगों ने बताया विक्की बीती रात सभी के साथ खाना खाकर सोने चला गया। फांसी लगाने के कारण की जानकारी परिजनों काे नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o0ZgLf






No comments:
Post a Comment