Breaking

Saturday, October 17, 2020

जमशेदपुर में 18 दिन बाद फिर चार की मौत, 66 नए कोरोना संक्रमित, फेस्टिव सीजन में सावधानी नहीं बरती तो फैलेगा संक्रमण

18 दिनों से जिले में कोरोना से हर दिन औसतन 1.55 मरीज की मौत हो रही थी लेकिन 19वें दिन शनिवार को 4 मरीजों की मौत हुई। इससे पहले 29 सितंबर को चार की मौत हुई थी। एक्सपर्ट की राय है कि फेस्टिव सीजन में सावधानी नहीं बरती तो संक्रमण तेजी से फैलेगा और सेकेंड वेव की स्थिति और भयावह हो सकती है। जिले में जिन चार मरीजों की मौत हुई उन सबकी उम्र 50 साल से ऊपर है। इनमें एग्रिको निवासी (68) पुरुष, हरिजन बस्ती धातकीडीह के (55) पुरुष, बिरसानगर निवासी (64) महिला, सोनारी निवासी (84) पुरुष शामिल है।

जिले में अब तक कुल 342 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 66 नए मरीज मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 15247 पहुंच गई है। वहीं 55 कोरोना मरीज ठीक हुए। जिले में एक्टिव केस की संख्या 1220 है। नए मरीजों में बिरसानगर के बुजुर्ग दंपति, नुवाग्राम घाटशिला के 6, उमा हास्पिटल का एक स्टाफ, टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के तीन स्टाफ, एमजीएम कोविड वार्ड के तीन स्टाफ, बिष्टुपुर के होटल का एक स्टाफ शामिल है।

राज्य में 542 नए केस 501 ठीक होकर लौटे

दूसरी ओर, राज्य में कोरोना की रफ्तार कम हो रही है। शनिवार को राज्य में 542 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। राज्य में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 95967 हो गई है। शनिवार को राज्य में 501 मरीज ठीक हुए। इसमें रांची के 181 मरीज शामिल हैं। राज्य में 88559 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट अब 92.28 हो गया है। शनिवार को राज्य में 8 मौत हुई। हालांकि, रांची में कोई मौत नहीं हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After 18 days, four deaths in Jamshedpur again, 66 new corona infected, infection will spread if precautions are not taken during festive season


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Iwg9gv

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages