डीडी नगर इलाके में रहने वाली रिटायर महिला अधिकारी से पौने 6 लाख की ऑनलाइन ठगी हो गई। बुजुर्ग को एक युवक ने लंदन से गिफ्ट पार्सल भेजने का झांसा दिया। कस्टम ड्यूटी के नाम पर 12 किश्त में खाते में पैसा जमा कर लिया। ठग ने बुजुर्ग को धमकी भी दी थी कि अगर उन्होंने पैसा जमा नहीं किया तो पुलिस में केस दर्ज करा देंगे। उनको जेल भी जाना पड़ सकता है।
पुलिस ने बताया कि डीडी नगर में 70 साल की बुजुर्ग परिवार के साथ रहती हैं। वे रिटायर अधिकारी हैं। सोशल मीडिया में एक युवक से उनकी बातचीत हुई। युवक ने कहा कि लंदन में उसका बड़ा कारोबार है। उन्हें अपने कारोबार में पार्टनर बना सकता है। बुजुर्ग ने मना किया तो आरोपी ने सोशल मीडिया से उनका मोबाइल नंबर निकाल लिया और मैसेज करने लगा।
उसने बुजुर्ग से कहा कि उनके लिए वह महंगा गिफ्ट भेज रहा है। बुजुर्ग ने गिफ्ट लेने से मना कर दिया। वह जिद करने लगा तो बुजुर्ग ने अपना पता युवक को दे दिया। कुछ दिन बाद बुजुर्ग को कॉल आया कि वे कस्टम विभाग से बोल रहे हैं। उनका पार्सल आया है। उनको कस्टम ड्यूटी जमा करना होगा। बुजुर्ग ने दो बार पैसा जमा किया। उसके बाद पैसा जमा करने से मना किया तो आरोपी बुजुर्ग को डराने लगे।
बुजुर्ग डर गईं। उन्होंने अपने रिटायरमेंट के पैसे से 5.75 लाख रुपए 12 किश्त में ठग के खाते में जमा कर दिया। इतना जमा करने के बाद भी बुजुर्ग के पास पैसों के लिए कॉल आता रहा। तब उन्होंने हिम्मत करके अपने बेटों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस में रिपोर्ट लिखाया गया।
पुलिस ने ठगी का केस दर्ज कर लिया है। सायबर सेल की टीम इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को शक है कि नाइजीरियन गिरोह इसमें शामिल हो सकता है। राजधानी के आधा दर्जन लोगों से पहले भी पार्सल भेजने का झांसा देकर ठगी कर चुके हैं। पूर्व में पुलिस ने दिल्ली में छापा मारकर अलग-अलग नाइजीरियन को गिरफ्तार किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o53dPg






No comments:
Post a Comment