Breaking

Saturday, October 17, 2020

जुगसलाई में गाेद भराई के एक दिन बाद आठ माह की गर्भवती की हत्या, डेढ़ वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह, हत्या के बाद आरोपी पति फरार

जुगसलाई ईदगाह मैदान के पास रहने वाली महिला सालिया परवीन (22 वर्ष) की शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके वालों ने सालिया के पति अरबाज खान पर दहेज के लिए मारपीट कर और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। कहा- अरबाज दहेज में दो लाख रु. और एक ऑटो की मांग करता था। पुलिस भी इसे हत्या ही मान रही है। महिला के गले पर जख्म के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद रस्सी से गला दबा हत्या कर दी। महिला आठ माह की गर्भवती थी।

घटना के बाद पति भाग निकला। वह ऑटो चालक है। मृतका की बड़ी बहन फातमा परवीन ने बताया- डेढ़ साल पूर्व बहन ने प्रेम विवाह किया था। करीब छह माह पूर्व अरबाज बाइक चोरी के मामले में जेल से छूटा है। शादी के कुछ माह बाद से ही अरबाज और उसका परिवार दहेज की मांग करने लगा था। बहन के साथ मारपीट की जाती थी। परेशान होकर वह मायके आ गई थी। पिछले गुरुवार को ही बहन की गोद भराई हुई थी, जिसके बाद अरबाज उसकी बहन को ससुराल लेकर चला गया। अरबाज की दादी ने फोन कर घटना के बारे में बताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lXTVTi

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages