Breaking

Saturday, October 17, 2020

राज्यपाल से मिले भाजपा के दिग्गज, सांसद बघेल के अनशन पर हस्तक्षेप की मांग

भाजपा के दिग्गज नेताओं ने शनिवार को राज्यपाल अनुसुइया उइके से भेंट कर सरकार की शिकायत की। नेताओं ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है। दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके विरोध में दुर्ग के सांसद विजय बघेल अनशन पर बैठे हैं, लेकिन अभी तक सरकार के प्रतिनिधि तो दूर कलेक्टर या एसपी भी नहीं पहुंचे हैं।

भाजपा ने राज्यपाल को हस्तक्षेप कर पाटन की घटना पर संज्ञान लेने और रिपोर्ट मंगाने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दुर्ग सांसद बघेल अनशन पर बैठे हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों पर प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। इसे लेकर शनिवार शाम को पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित प्रमुख नेता एकात्म परिसर में जुटे।

वहां चर्चा के बाद राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को घटना से अवगत कराया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार की निरंकुशता के कारण प्रदेश अपराधियों की गिरफ्त में आ गया है। महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं तेजी के साथ बढ़ी हैं। अपराधियों के हौसला इतने बुलंद हैं कि अबोध बच्चियों-नाबालिग बेटियों के साथ पाशविक दुष्कर्म हो रहे हैं।

सरकार का इस पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। प्रदेश नशे की गिरफ्त में है। नशीली दवाओं का व्यापार, उसकी तस्करी और नशे की पार्टियों का आयोजन आम बात हो चुकी है। हत्या-लूट और दबंगई की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। राजनीतिक द्वेषवश भाजपा के जनप्रतिनिधियों की भी अवहेलना कर सरकार प्रताड़ित कर रही है। इस पूरे मसले पर गृहमंत्री से रिपोर्ट मंगाने की मांग की। राज्यपाल ने तीन दिनों में रिपोर्ट मंगाई है।

राजधानी में 20 को भाजपा का हल्लाबोल

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर 20 अक्टूबर को भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेगी। मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि इस संबंध में शनिवार को एकात्म परिसर में अहम बैठक रखी गई, जिसमें आंदोलन की रणनीति पर चर्चा के साथ सभी की जिम्मेदारियां तय की गईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP veteran meets MP, Governor Baghel demands intervention on hunger strike


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31k0IyJ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages