Breaking

Saturday, October 17, 2020

मानगो में फिर फटा पाइप, 3 हजार घरों में तीन दिनों से नहीं आ रहा पानी, दो हफ्तों के बाद पानी मिलने की बात कही

मानगो जलापूर्ति योजना अंतर्गत आने वाले जोन एक-दो में शनिवार को एनएच ठेकेदार की लापरवाही से मेन राइजिंग पाइप फट गया। अब दो दिनों तक इलाके के 3 हजार घरों में पानी सप्लाई बंद रहेगी। मानगो एनएच किनारे, पारडीह, कुमरूम बस्ती, संकोसाई समेत दर्जनों बस्तियों में सप्लाई नहीं रहेगी। पाइप गुरुवार को ही फटा था, जिसका मरम्मत कार्य अभी चल रहा है।

शनिवार शाम को एनएच ठेकेदार की लापरवाही से मेन राइजिंग पाइप फिर फट गया। मानगो में तीन दिनों से सप्लाई ठप है। अब मरम्मत के बाद पानी सप्लाई शुरू होगी। पीएचईडी ने एनएच ठेकेदार के साथ तालमेल कर मरम्मत कार्य करने का निर्देश पेयजल आपूर्ति संचालन करने वाली ठेका कंपनी को दिया है। ठेकेदार अक्षय हलदर ने कहा - रविवार को मरम्मत कार्य शुरू होगा। लेकिन मेन राइजिंग पाइप फटने से काम करने में समय लगेगा। कम से कम दो दिन लगेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pipes again burst in Mango, 3 thousand houses are not getting water for three days, after two weeks they said that they will get water


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o1IAU4

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages