Breaking

Tuesday, October 20, 2020

बिना हेलमेट बाइक से जा रहे 3 युवकों को ट्रैफिक जवान ने रोका तो मारी टक्कर

राजेंद्र चौक के पास बिना हेलमेट के एक बाइक पर सवार तीन युवकों को ट्रैफिक जवान शंभु सिंह ने रोका, तो रुकने के बजाय युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक छोड़ भाग गए। टक्कर लगने से वह घायल हो गए। अन्य ट्रैफिक आरक्षियों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

इस संबंध में उन्होंने डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि 18 अक्टूबर को शाम करीब 6.15 बजे तीन युवक एक बाइक (जेएच 01 सीके 3551) पर बिना हेलमेट के देवेंद्र मांझी चौक की ओर से तेज गति से आ रहे थे। उन्होंने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन रुकने की जगह वे और तेजी से आए उन्हें टक्कर मार दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर पुलिस मामला दर्ज कर बाइक नंबर से तीनों अज्ञात आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hjrlgb

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages